महिलाओं में बढ़ता कैंसर: जानिए प्रमुख कारण और बचाव के उपाय
महिलाओं में बढ़ते कैंसर के मुख्य कारण आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वास्थ्य का ख्याल रखना चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है। अगर बात करें महिलाओं में बढ़ते कैंसर के मुख्य कारण की तो अनियमित जीवनशैली यानी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक न होना है, जिससे जिससे कैंसर जैसी घातक बीमारियां जन्म ले रही है जैसा कि आप सभी जानते हैं कि कैंसर एक घातक बीमारी है जो कोशिकाओं की अनियंत्रित वृद्धि के कारण होती है। लेकिन महिलाओं में यह बीमारी तेजी से फैल रही है, आज हम विस्तार से बात करेंगे कि महिलाओं में कैंसर तेजी से क्यों फैल रहा है , साथ ही कैंसर जैसी बीमारी से कैसे बचें। अस्वस्थ जीवन शैली (Unhealthy Lifestyle): अनहेल्दी लाइफ़स्टाइल यानी स्वस्थ जीवन शैली में गड़बड़ का होना, जिसका सबसे बड़ा कारण महिलाओं का गलत खानपान, (तलाभुना, चिप्स, खाने में अधिक सोडियम या चीनी अधिक होना)। व्यायाम से दूरि बनाना, सोने के समय के बजाये काम के घंटे अधिक होना, तनाव, जो महिलाओं के हार्मोन्स को कामजोर बनाता है। जिससे रोगों लड़ पाना मुश्किल हो जाता है. जो कही न कही महिलाओं में कैंसर जैसे बीमारी को जन्म दे रहा है शराब ...